मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रमईपट्टी स्थित कृष्णा हास्पिटल के ब्लड बैंक में आयोजित उक्त रक्तदान शिविर में कुल 18 यूनिट रक्तदान हुआ। सचिव रवि कुमार जैन ने आए हुए सभी रोटेरियन साथियों का स्वागत किया। रक्तदान से पहले डॉ. सीबी जायसवाल व डॉ. मृदुला जायसवाल, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. जेके जायसवाल की मौजूदगी में रक्तदाताओं का चेकअप किया।
क्लब अध्यक्ष रो. संजय कटारे ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। महामारी के दौर को देखते हुए क्लब की ओर से इस वर्ष दो बार ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम चलाएगा। अध्यक्ष ने कई बार रक्तदान कर चुके सदस्यों की प्रशंसा की। डॉ. सीबी जायसवाल ने बताया कि एक बार रक्तदान के बाद अगले तीन महीने बाद कोई भी फिर से रक्तदान कर सकता है। शिविर में अनुराग त्रिपाठी, मो.परवेज खान, विक्रम जैन, अनूप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राहुल चंद जैन, कड़े चौधरी, आशुतोष अग्रवाल, महेश केशरवानी, दुर्गा चौधरी, ज्योति अग्रवाल, मीना कटारे, सारिका जैन, सुमन कटारे व रुचि जैन आदि उपस्थित रहे।