मिर्जापुर। कछवां में श्रीसत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को महिला और पुरुष पहलवानों का सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक रहा।
अंतिम दिन सैकड़ों कुश्ती हुई। रात आठ बजे तक मंगला राय स्मारक गोल्ड कप का फाइनल मुकाबला हुआ। अन्य प्रतियोगिताएं चल ही थी।
कुश्ती प्रतियोगिता के समापन के दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगला राय स्मारक पर माल्यार्पण कर खेल खिलाड़ी नामक पुस्तक का विमोचन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया तो हिट इंडिया का सपना पूरा हो रहा है। वहीं, पहलवानों का हाथ मिलवाकर समापन कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के फाइनल में 85 किलो भारवर्ग में हिसार के रोहित ने विशाल को अंकों के आधार पर हराकर मंगला राय स्मारक गोल्ड कप पर कब्जा किया।
इनाम में एक लाख रुपए का चेक एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने गोल्ड कप विजेता को सौंपा।
इस दौरान विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, डीएम पवन कुमार गंगवार, पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश रामनारायण सिंह, एएसपी नितेश सिंह, एएसपी आपरेशन मनीष मिश्रा, एसडीएम सदर गुलाब चंद, सीओ सदर अमर बहादुर, मंडल अध्यक्ष कछवां पवन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, हरिमोहन सिंह, शिवशंकर सिंह आदि रहे।