फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार को सुबह चित्त विश्राम के पास स्पीड ब्रेकर पर ऑटो चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे आ रही सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस टकरा गई। इस हादसे में ऑटो सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। रोडवेज चालक घबराहट में बस लेकर मौके से भाग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

वाराणसी के कैंट डिपो से सवारी लेकर सोनभद्र डिपो की बस बुधवार को सुबह अहरौरा के चित्त विश्राम के पास बनाए गए गति अवरोधक के पास पहुंची थी, तभी आगे चल रहे ऑटो चालक ने गाड़ी रोक दिया। इस बीच बस अनियंत्रित होकर पीछे से ऑटो में टकरा गई। इस हादसे में ऑटो सवार आशा देवी (28) पत्नी नागेश्वर निवासी घमहापुर, निर्मल केवट (38) पुत्र धनुर्धारी निवासी घोरिया जोगाई सोनभद्र व बबलू (35) पुत्र सूबेदार निवासी भूलगड्ढा नाटकी सोनभद्र घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां दो घायलों काे प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया। घायल बबलू को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस का चालक नंदलाल सवारियों से भरी बस लेकर थाने पहुंच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों की स्थिति सामान्य होने के बाद दोनों वाहनों के चालकों ने आपस में वार्ता कर समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें