फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार में 34 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
चुनार टेकौर तिराहे पर नगर में होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए पूजन करते विधायक अनुराग सिंह
विज्ञापन
चुनार। विधायक अनुराग सिंह ने सोमवार को टेकौर तिराहे पर नगर में 34 करोड़ रुपये से होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। रेलवे फाटक से नगर स्थित ब्लाॅक मुख्यालय तक लगभग कुल पांच किलोमीटर तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र ही शुरू होकर एक वर्ष में पूर्ण होगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि वर्तमान सड़क के मध्य से दोनों तरफ 20-20 फीट चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बहुत पहले से ही इस कार्य को कराने का प्रयास था। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार वार्ता कर प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया था। परिणाम स्वरूप कार्य को संस्तुति मिली। यह कार्य नगर में आवागमन व विकास को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगा।
विधायक ने बताया कि 34 करोड़ की धनराशि में छह करोड़ रूपये की धनराशि अधिग्रहण होने वाले भवन आदि के मुआवजे के लिए तय की गई है जबकि शेष धनराशि से चौड़ीकरण कार्य के साथ ही पानी, बिजली, नाली, पटरी आदि का कार्य कराया जाएगा। वर्तमान सड़क के मध्य से दोनों तरफ 20-20 फीट चौड़ीकरण कार्य में नाली पटरी भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य एमके कंस्ट्रक्शन की ओर से शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा। आलोक सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, चन्द्रहास गुप्ता, बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, विजय बहादुर सिंह, ज्योति प्रकाश सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मूर्ति कारोबारियों का रखा ध्यान
चुनार। नगर में रेलवे फाटक से ब्लाॅक मुख्यालय तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान मूर्ति कारोबारियों का भी ध्यान रखा गया है। विधायक ने कहा कि चुनार के कारोबारियों द्वारा निर्मित मूर्तियों की खरीदारी करने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से दीपावली के समय नगर में व्यवसायी वाहनों से आते हैं। उस समय निर्माण के चलते आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो और स्थानीय कारोबारियों को भी दिक्कत न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया है कि वह स्थानीय मूर्ति कारोबार से जुड़े लोगों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर चौड़ीकरण का कार्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें