युवक की मौत होने पर मिर्जापुर विंध्याचल मार्ग पर जाम लगाए परिजन। स्त्रोत-संवाद
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के नई वीआईपी मार्ग द्वार संख्या दो के सामने मिर्जापुर विंध्याचल मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात साढ़े बजे शिवमोहन (20) की मौत के बाद परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। 12 जुलाई की कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा निवासी शिवमोहन अपने घर के बगल में स्थानीय कारोबारी के साथ महुआरी कला स्थित जलप्रपात सेवालाल घाट पर पिकनिक मनाने गया था। वहां से लौटते समय घायल अवस्था मे सड़क किनारे पड़ा था । परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में इलाज कराया। जिसके बाद वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार दोपहर मौत हो गई । इसके बाद रात को परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया । मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ परिजनों को समझाने में लगे रहे। युवक के पिता शिवकुमार ने बताया कि बेटे की हत्या की गई है । स्थानीय कारोबारी उसके पुत्र को ले कर गया था। उसने ही हत्या की है। परिजनों ने कहा कि एक सप्ताह पहले तहरीर दी थी पर कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का मांग है कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी किया जाए। थानाध्यक्ष अजित सिंह में बताया कि परिजन जाम लगाए हैं। उन्हें समझाया जा रहा है।