फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्घ की मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनगढ़ा गांव में बुधवार की देर शाम को ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध के पुत्र संजय ने ट्रैक्टर चालक मोंटू कोल के खिलाफ रंजिशवश घटना को अंजाम देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी अहिबरन कोल (60) एवं लल्ला दलित (65) बुधवार शाम अपने घर से कुछ दूरी पर गाय चरा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही ट्रैक्टर चालक मोंटू कोल ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचा और किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। अहिबरन का पुत्र संजय भी वहां पहुंच गया। वह चालक से हो रही कहासुनी को शांत करा कर चला गया। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर से दोनों को घायल कर दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से अहीबरन और लल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया। जहां अहिबरन कोल को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया। लल्ला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र संजय की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक को तीन पुत्र है। मृतक साधारण किसान था। खेती तथा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे छानबे विधायक राहुल कोल ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें