उधर, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सालिया बेगम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने इंकार कर दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल विपिन सिंह और शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार देर रात बैजू बाबा आश्रम मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त चंदौली के बबुरी निवासी राजू गुप्ता (24) पुत्र मुक्खू के तौर पर हुई है। वो अपने दोस्त वीरेंद्र (26) निवासी अंबर पियरी के साथ देर रात सोनभद्र से अपने घर जाने के लिए अहरौरा की ओर लौट रहे थे।