जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
गाजीपुर के भक्ति गांव निवासी रंजन चुनार में ही किराये के मकान में अकेले रहता था। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। वे गाजीपुर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें लगीं। इसमें दोनों की जान चली गई। हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।