फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: मिर्जापुर में ट्रक का पहिया खोल रहे चालक-खलासी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम

Mon, 17 Jan 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार


मिर्जापुर के मोहनपुर गांव के पास रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौत हो गई। दोनों ट्रक के पंक्चर हुए पहिए को खोल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में सड़क हादसा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रक खड़ा कर पंक्चर पहिया को खोल खलासी और चालक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं खलासी ने अस्पताल में दम तोड़ा। दो लोगों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पड़री थाना क्षेत्र मोहनपुर के पास रविवार की देर रात ट्रक का चक्का पंक्चर होने पर चालक उसे पहाड़ी थाना क्षेत्र के मोहनपुर के पास सर्विस लेन पर खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक और खलासी पहिए को खोलने लगे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को धक्का मार दिया। जिसमें ट्रक चालक रणजीत (26) पुत्र गुल्लू मिस्त्री निवासी दाढ़ी राम वनतरवा थाना मड़िहान की मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी विकास (25) पुत्र हीरालाल प्रजापति निवासी दाढ़ी राम बनतरवा थाना मड़िहान को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में लगी आग, कई जरूरी सामान जलकर राख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें