मिर्जापुर में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मिर्जापुर जिले में पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज पर कार असंतुलित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अखिल तिवारी (27) निवासी कीटवरीया थाना चोरहट, जनपद रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। कार पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। इसमें शाहिल की हालत गंभीर बनी है। जिसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।