Road Accident in Mirzapur: घटना के बाद सभी घायलों को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पीकअप सवार घायलों में पुष्पा सोनी गोपीगंज भदोही, शिताबी पत्नी लल्लू, राजेश पुत्र लल्लू, मीना पत्नी संतोष कुमार, इसरावती पत्नी नारायण, फुलेरा देवी पत्नी देवनारायण बिंद, नगीना देवी पत्नी हेमंत, सीता पत्नी विजयभान, रीना पत्नी महेंद्र के अलावा निर्मला पत्नी राम अवध शामिल हैं।
पिकअप सभी सवार घायलों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार कराया गया, जिनमें पांच घायलों को गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रेफर होने वालो में खिताबी देवी, इसरावती, पुष्पा देवी, नगीना, राजेश है।
दुर्घटना के पास जाइलो कार में सवार सात लोग में चार घायल हुए, जो इलाज के लिए निजी चिकित्सालय जलालपुर गांव चले गए। इनमें इरफान पुत्र मुख्तार, मुशकियावन पुत्र शहाबुद्दीन, जयबुननिशा पत्नी साहिद तथा बबलू सभी गोपालपुर हैं। ये लोग जलालपुर गांव में शादी में शामिल होने आ रहे थे। इरफान भी गंभीर रुप से घायल है।
स्थानीय लोगों ने सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सको ने सेवानिवृत्ति रेलवे विभाग के सीनियर टेक्नीशियन की मौत की पुष्टि कर दी। यह जानकरी मिलते ही उनके स्वजन में कोहराम मच गया।