फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन व्यवसायी कराएंगे कर्णावती नदी का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को बैठक कर जल संचयन के लिए खनन व्यवसायियों का आह्वान किया गया। डीएम अनुराग पटेल ने छानबे विकासखंड में बहने वाली कर्णावती नदी के जीर्णोद्धार के लिए जिले के क्रशर व खनन पट्टा धारकों से सहयोग को कहा। जिस पर सभी पट्टा धारक मालिकों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड छानबे के 19 ग्राम सभाओं में कर्णावती नदी बहती रही है परंतु आज सूख गई हैं तथा उसमें काफी खरपतवार व मिट्टी से पटाव हो जाने के कारण नदी का बहाव बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के माध्यम से मनरेगा के तहत नदी की खोदाई जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ की जाएगी परंतु केवल फावड़ा की खोदाई से यह कार्य पूरा करने में काफी समय लगेगा। खनन मालिकों से जिलाधिकारी ने कहा कि जिसके पास जेसीबी मशीन हो वह प्रत्येक ग्राम सभा में एक- एक मशीन खोदाई के लिए उपलब्ध करा दें ताकि बरसात के पूर्व यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए। सभी खनन मालिकों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी ग्राम सभाओं में उनके द्वारा यह उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला खनन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें