राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुवा गांव के पास रविवार की रात सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर से टकराकर बाइक पलट गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां बाइक पर पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के भीटी गांव निवासी डब्बल पटेल ( 30) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव निवासी बबलू (32) के साथ बाइक से गया था। रात को वापस लौटते समय मलुआ गांव के पास सड़क किनारे गिट्टी के ढेर से बाइक टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डब्बल ने हेलमेट लगाया था पर पीछे बैठे बबलू ने हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक पलटने पर पीछे बैठे बबलू के सिर में गंभीर चोट लगी। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।