बरकछा घाटी में गिरी चावल लदी ट्रक। स्रोत- संवाद
- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
मड़िहान। मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोमवार भोर में तीन बजे चावल लादकर लखनऊ जा रहा ट्रक बरकछा घाटी उतरते समय ब्रेक फेल होने से 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।
मैनपुरी निवासी ट्रक चालक विपिन (46) ने बताया कि सोनभद्र के राॅबर्ट्सगंज स्थित अनन्या राइस मिल से ट्रक में 592 बोरी चावल लादकर रात के 12 बजे लखनऊ के लिए निकला था। भोर में तीन बजे बरकछा घाटी उतरते समय मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर राहगीरों के साथ आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक विपिन को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छोड़ दिया। खाई के गिरते ही चावल की बोरिया बिखरने के साथ फट गईं। काफी चावल बर्बाद हो गया।