फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल पहुंची रीवा की पुलिस

Wed, 24 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रीवा के मनगवां से एक व्यक्ति का बोलेरो से अपहरण कर दो दिनों तक विंध्याचल निवासी एक पंडा के घर रखने की जानकारी होने पर रीवा पुलिस  मंगलवार को विंध्याचल पहुुंची और पंडा को हिरासत में लेकर लौट गई।
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद निवासी  कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा जिला स्थित मनगवां गांव निवासी संजय त्रिपाठी का फिरौती के लिए दो  फरवरी को अपहरण किया था। युवक का अपहरण करने के बाद तीन दिनोें तक इलाहाबाद में रखा था। इसके बाद उसे विंध्याचल निवासी एक पंडा के यहां ले आए। एक दिन तक वहां रखे रहे।

जब परिवार के लोगों ने पांच लाख रुपये की फिरौती अपहरणकर्ताओं को दे दी तो अपहर्ताओं ने सात फरवरी को संजय को गोपीगंज ले जाकर छोड़ दिया।  घर पहुंचने पर जब संजय ने थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस सक्रिय हो गई। रीवा पुलिस सोमवार को आरोपियों की तलाश में इलाहाबाद के कोरावं पहुंच कर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले। इसके बाद बोलेरो चालक के यहां छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस विंध्याचल पहुंची और पंडा को भी हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन देर मंगलवार की देर शाम विंध्याचल थाने पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें