फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जल जीवन मिशन और अटल भू-जल कार्यक्रम को धरातल पर उतारने का मिला इनाम

विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पुरस्कार प्राप्त करती निवर्तमान जिला​धिकारी प्रियंका निरंजन व सीडी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की ओर से साल 2024 के लिए छठवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन स्थित प्लेनरी हॉल में दिया गया।
विज्ञापन

देश में नार्थ जोन में सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार मिर्जापुर को मिला। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इसे स्थानीय डीएम पवन कुमार गंगवार ने ग्रहण किया।
इसी प्रकार जल संचय जन भागीदारी का पुरस्कार तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। दो-दो करोड़ रुपये भी जिले को मिला है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में ‘जल जीवन मिशन’ और ‘अटल भू-जल जैसे कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्य कराए गए। निवर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के समय में तालाबों का गहरीकरण, सोकपिट, बंधी निर्माण, समतलीकरण, वन क्षेत्र में ट्रेंच, कर्णावती नदी, लोहंदी नदी सहित छोटी-छोटी नदियों के सुंदरीकरण, वर्षा जल संचयन स्ट्रक्चर इत्यादि कार्य कराया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कुछ दिनों पहले छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें