फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 31 केंद्रों पर 11 फरवरी को लोकसेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में कुल 12911 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे परीक्षा सामग्री को कोषागार के स्ट्रांग रूम से निकलवाकर सुरक्षित ढंग से केंद्रों तक पहुंचवाएंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 और अपराह्न 2:30 से 3:30 बजे तक आयोजित की गई है। परीक्षा केंद्र नगर के माध्यमिक विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र उप्र लोक सेवा आयोग स्तर से ऑनलाइन निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि उनके केंद्र में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शासन के निर्देशानुसार परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें