फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पशुपालक बोले - पैसे मांगते हैं पशु चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र पर पशुपालकों ने पशु चिकित्साधिकारी पर उपचार के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पशुपालाकों का आरोप है कि जानवरों में बीज डालने के नाम पर विभाग की ओर से डेढ़ से दो सौ रुपये की वसूली की जाती है। साथ ही बीमा की रकम में कमीशन के लिए जानवरों की मौत की फर्जी रिपोर्ट लगाई जाती है। विरोध करने पर पशुपालकाेें के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। पशुपालकों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से इसकी शिकायत कर संबंधित पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें