राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वृद्ध मजदूर की बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक मजदूर की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
राजगढ़ गांव निवासी वृद्ध अपने पुत्र के साथ बाइक से अपने लड़की के घर मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह सुबह चाय नाश्ता करने के बाद अपने पुत्र के साथ बाइक से घर राजगढ़ आ रहे थे। रास्ते में लूसा गांव के पास पहुंचे थे कि वृद्ध की हालत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। बाइक चला रहा पुत्र अपने पिता को अचेत देख घबरा गया। पुत्र ने पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जांच कर वृद्ध को मृत घोषित कर दिए। परिजन वृद्ध के शव को लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।