फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्ष तक के बच्चों के लिये कुछ बेड रिजर्व रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के साथ संचालित एकीकृत कोविड-19 कंट्रोल रूम एंड कमांड सेंटर (सीसीसी) का मुआयना किया। कंट्रोल रूम में सात हेल्प डेस्क शिकायत, होम आइसोलेशन, एम्बुलेंस सेवा, आक्सीजन आपूर्ति, बेड एवं दवाओ से संबंधित शिकायत/पूछताछ, रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने 12 वर्ष तक के बच्चो के लिये कुछ बेडों को रिर्जव रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं की बातों को बहुत ध्यान से एवं पूरी बात सुनने के बाद त्वरित निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी कर्मचारियों का एक ड्रेस कोड होना चाहिये। जिस पर उनका नाम और पद अंकित हो। कंट्रोल रूम नोडल प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दिन भर आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में 36 कर्मचारियों द्वारा निर्बाध एवं सुचारू रूप से सभी प्रकार की कोविड-19 समस्याओं का ससमय निस्तारण किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में कोविड-19 से संबंधित अलग-अलग प्रकार की समसयाओं के लिये दूरभाष नंबर संचालित किये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये समुचित प्रबंधन के साथ निदान किया जाये। कंट्रोल रूम मे दर्ज कोरोना पाजिटिव एवं संभावित लक्षण वाले मरीजों के मोबाइल नम्बर पर समय-समय पर हाल चाल लेते हुये उनके बेहतर स्वास्थ के लिये दवा किट एवं सैनीटाइजेशन व साफ-सफाई आदि सुविधाये सुनिश्चित किया जाये। मौके पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर अश्वनी कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें