फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधानाचार्य के पदों में भी आरक्षण लागू किया जाए

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते अनुसूचित जाति, जनजाति, प
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मांग की गई कि पुरानी पेंशन के साथ ही प्रधानाचार्य के पदों में भी आरक्षण लागू किया जाए। महासभा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री माध्यमिक व शिक्षा निदेशक को संबोधित 23 सूत्री मांगपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रेश कुमार अंबेड ने कहा कि एनपीएस की धनराशि को खाताें में भेजा जाए। साथ ही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को राजकीयकरण किया जाए। अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात कही। धरना को प्रांतीय संयुक्त मंत्री अनिल कुमार राव, बृजेश कुमार गौतम, मनोज कुमार नीलम, भगौती प्रसाद व रमाशंकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुभाष चंद्र, सुनील, राजकुमार, रामसहाय, मुन्नालाल, अमरेश कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें