फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छठ पर्व पर महिला अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए प्रतिकूल आदेश न करने का अनुरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डाला छठ पर्व पर महिला अधिवक्ताओं और महिला वादकारियों के पूजा-पाठ और व्रत में व्यस्त रहने के कारण जिला बार एसोसिएशन ने न्यायालयों से मुकदमों में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करने का अनुरोध किया है। सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज चौबे ने की । प्रस्ताव में कहा गया कि डाला छठ पर्व के अवसर पर महिला अधिवक्ताएं और महिला वादकारिणी धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और व्रत में व्यस्त रहेंगी। ऐसे में उनके लिए न्यायिक कार्य कर पाना संभव नहीं होगा। इसे देखते हुए जनपद न्यायाधीश और उनके अधीनस्थ समस्त न्यायालयों से अनुरोध किया गया कि इस अवधि में किसी भी मुकदमे में प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। बार एसोसिएशन ने पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि जनपद न्यायाधीश, समस्त न्यायिक अधिकारियों, विंध्याचल मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी, एमएसीटी न्यायालय, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम, स्थायी लोक अदालत और उपनिबंधक चकबंदी को भेजने का निर्णय लिया। सचिव जंग बहादुर सिंह ने बताया कि संघ का उद्देश्य छठ पर्व के दौरान महिला अधिवक्ताओं और वादकारियों को धार्मिक अनुष्ठान के लिए सहूलियत देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें