फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियोें ने मशाल जुलूस निकाल की निंदा

Wed, 10 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल पर प्राण घातक हमले के प्रति रोष प्रकट करते हुए निंदा की गई।  जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने कहा कि हमले की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन


जिला महामंत्री संजय सिंह गहरवार ने कहा कि संकुचित मानसिकता रखने वाले अराजक विचार वाले कुछ लोगों ने ऐसा कृत्य किया है। व्यापारी इसकी निंदा करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि देश की रीढ़ व्यापारी समाज है। लेकिन लखनऊ में जो घटना हुई है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर प्रदेश बंद के दिन तक चलेगा। इस अवसर पर  चंद्रशेखर मैनी, राजेंद्र जायसवाल, सत्यपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें