फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पक्की सरैया स्थित इंदिरा पार्क में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की लोकप्रिय नेता रही हैं। आज पूरा भारत उनको याद कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ निर्णयों से संकट के समय देश की रक्षा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री को पूरा देश याद कर रहा है। हम सब लोग संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने की। इस दौरान राजधर दुबे, कमलेश दुबे, विधि सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें