फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री पुलिस ने रविवार को चोरी की तीन बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के केशवपट्टी निवासी अरुण कुमार दुबे ने 17 नवंबर और रामनगर सिकरी निवासी मनोज कुमार बिंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी रही। थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अनिल कुमार ने चोरी की बाइक के साथ करन बिन्द उर्फ कल्लू निवासी गड़ैयानाला थाना पड़री और एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद छिपाकर रखी गई दो और बाइक बरामद की गई। एक आरोपी के जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें