नगर के लालडिग्गी स्थित राजश्री स्मृति भवन परिसर में शुक्रवार को डा. हैनिमैन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। होमियोपैथिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के अतिथि जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकरी डा. अरूण श्रीवास्तव ने डा. हैनिमैन के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि सभी चिकित्सा पद्धतियाें की अपनी-अपनी विशेषता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डा. हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सचिव सुनील कुमार ने संस्था के ध्येय लक्ष्य व प्रगति पर प्रकाश डाला।
संचालन डा. जेएल विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान डा. विशेषरनाथ जायसवाल, डा. आरपी सिंह, सलिल पांडेय, डा. तपन कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक चौबे, श्याम मोहन, अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे।