फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास सचिव का कार्यक्रम स्थगित होने से अधिकारियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
चुनार में नगर विकास सचिव के आगमन की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाले रास्ते की साफ स? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र में नगर विकास सचिव अनुराग यादव के आगमन के मद्देनजर शनिवार की अल सुबह से ही पालिका प्रशासन व मातहत नगर की साफ-सफाई को दुरुस्त करने में जुटे रहे। हालांकि दोपहर में उनके आने वकार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने पर पालिका अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन नगर के मुख्य मार्गों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जहां महीनों से साफ सफाई नहीं होती थी। वहां चाक चौबंद सफाई की व्यवस्था कराने में जुटी रही। निरीक्षण के दौरान नगर विकास सचिव को कहीं कोई कमी न दिखे, इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र के मलिन बस्ती नैपुरवां, लालदरवाजा व कुछ अन्य वार्डों में सफाई कार्य जोरों से करा रहा था। नैपुरवां के करीब स्थित पोस्टमार्टम हाउस, जहां व्यापक पैमाने पर गंदगी का अंबार था, उसे साफ किया गया। लोगों का कहना है कि काश ऐसे ही बीच-बीच में शासन व प्रशासन के आला अधिकारियों का आगमन होता रहे तो कम से कम इसी बहाने मलिन बस्तियों सहित अन्य इलाके जो साफ सफाई से वंचित रहते हैं वहां भी झाडू लग जाया करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें