फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार दिन बाद कोहरे से राहत, निकली धूप, अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ी

विज्ञापन
बादलों के बीच शाम को मौसम का हाल।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। चार दिन बाद सोमवार को कोहरे से राहत मिली। सोमवार को कोहरे के बजाय समय पर बादलों के लुकाछिपी के बीच धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी भी दो डिग्री इजाफा हुआ। मौसम में राहत मिलने पर अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को बाजारों में सड़कों पर चहल-पहल रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहले रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री हुई बढ़ोतरी से ठंड व गलन से थोड़ी बहुत राहत मिली। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्के बादल दिखेंगे। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम हल्के धुंध के साथ कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें