मिर्जापुर। विश्व रेडक्रास दिवस पर जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वाधान में बाल वैज्ञानिकों को रेड क्रॉस के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मानव पीड़ा को कम करना ही रेडक्रास का उद्देश्य है।
जिला विद्यान क्लब के जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बाल वैज्ञानिकों को बताया कि रेड क्रॉस एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है। जो देश में युद्ध के दौरान घायल और बीमार सैनिकों की चिकित्सा, प्राकृतिक और माननीय आपदा के शिकार लोगों को बचाने और मदद पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी स्थापना जान हेनरी ड्यूनांट ने की थी। पहली बार 8 मई 1948 को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। वर्तमान में विश्व के 190 देशों में रेड क्रॉस सोसाइटी कार्य कर रही है। रेड क्रॉस को तीन बार 1917, 1944 और 1963 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2021 मैं रेडक्रास दिवस का मुख्य थीम अनस्टॉपेबल जिसका अर्थ हिंदी में जिसे रोका ना जा सके हैं। प्रत्येक जिले में भी रेडक्रास की स्थापना की गई है। इस अवसर पर अन्य लोग भी थे।