फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए तैयार

Sat, 15 Aug 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोग स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। इसकी तैयारी पूर्व संध्या पर जोरशोर से चलती रही।स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एएसपी सिटी के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह सीओ नगर ने  कचहरी, कलेक्ट्र्रेट बाजार, रोडवेज, रेलवे स्टेशन तथा होटलों को खंगाला।
विज्ञापन


इस दौरान डाग स्क्वायड के साथ संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साथ ही इन स्थानों पर आने जाने वाले लोगों की सघनता से तलाशी ली गई।

सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए फोर्स के साथ शुक्रवार को  कचहरी परिसर को डाग स्क्वायड, बस डिस्पोजल  दस्ता  के साथ खंगाला गया। 

इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खंगाला गया। नगर के रमईपट्टी, सिविल लाइन, गिरधर का चौराहा, सिटी लाइफ, सिनेमा हालों समेत अन्य स्थानों की सघनता से चेकिंग की गई।
विज्ञापन


शाम को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग की गई। इस दौरान शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे, क्राइम ब्रांच के प्रभारी विजय प्रताप सिंह , कटरा कोतवाल डीपी शुक्ला समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

उधर जीआरपी इंस्पेक्टर यूपी सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।  अभियान के दौरान दोनों थानों की पुलिस ने बह़्मपुत्रा मेल, पुरुषोत्तम एक्स्रपेस, मूरी, कालका मेल, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, समेत अन्य ट्रनों से सफर कर रहे यात्रियों की तलाशी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें