फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रवींद्र कुमार पांडेय को मिला ‘काव्य कलाधर’ सम्मान

विज्ञापन
रवीन्द्र कुमार पांडेय, सोशल मीडिया
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में साहित्यकार को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी के अध्यक्ष और छह काव्य ग्रंथों के रचयिता रवींद्र कुमार पांडेय को गत दिवस राजस्थान में सम्मानित किया गया। श्रीनाथ साहित्य मंडल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें ‘काव्य कलाधर’ की उपाधि से विभूषित किया गया।
समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकार शामिल हुए। आयोजक संस्था साहित्य मंडल नाथद्वारा के सचिव श्याम जी देवपुरा ने कहा कि साहित्य को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार पांडेय को सम्मान मिलने पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बृजदेव पांडेय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल, अनिल यादव, अमित आनंद, केशव नारायण पाठक तथा डॉ. भवदेव पांडेय फाउंडेशन के सचिव सलिल पांडेय ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें