फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वा कोटेदार के गोदाम से गरीबों का राशन गायब, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल के आदेश पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के कोन गढ़वा गांव निवासी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदार अमृतलाल गुप्ता के खिलाफ मड़िहान थाने में तहरीर दी गयी। आरोप है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर लाकडाउन में गरीब परिवारों को सरकार द्वारा नि:शुल्क खाद्यान वितरण का आदेश दिया गया है। तथाकथित राशन माफियाओं द्वारा गरीबों में वितरण न कर राशन की कालाबाजारी कर दिया गया। कोन गढ़वा,खंडवर मझारी समेत कई गांव के ग्रामीणों ने वितरण की अनियमितता किये जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विमलकुमार दूबे ने चिन्हित कोटेदारों की जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी को आदेश दिया था। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट संस्तुति की गई। आदेश मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने कोन गढ़वा कोटेदार के विरुद्ध रविवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार खंडवर मझारी कोटेदार रामफल मौर्या द्वारा मृतकों के नाम पर मिल रहा महीनों का राशन हजम कर रहा था। उसे नोटिस दी गई है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि नोटिस का जबाब संतोषजनक न मिलने पर विभागीय कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें