फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और जमातियों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र में करोना पाजिटिव मामले आने के बाद ग्राम पंचायत चौकियां आस पास गांव में संदिग्ध ? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में निजामुद्दीन मरकज से लौटने वालों की छानबीन में पुलिस ने कछवां थाना क्षेत्र के हांसीपुर गांव के एक युवक और उसके पिता से पूछताछ किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद पिता-पुत्र ने मरकज जाने की बात स्वीकार किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर दोनों को विंध्याचल सीएचसी में बने क्वारंटीन कक्ष में भेजा गया। वहां पर सोमवार को दोनों का सेंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा। उसके परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है। इससे पूर्व नौ जमातियों को विंध्याचल में भर्ती कर जांच किया गया। इसमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद दोनों के परिवार के 17 लोगों को क्वारंटीन कर सेंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सीखड़, कछवां थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ 11 मार्च को चुनार से बस द्वारा अजमेर गया था। बस में 40 से 50 लोग सवार थे। अजमेर में दरगाह बंद होने के चलते सभी लोग वापस आ गए पर पिता-पुत्र नई दिल्ली उतर गए। दोनों निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वापस आने वालों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की थी। पिता-पुत्र 24 मार्च को घर वापस आकर रहने लगे। किसी को इसकी जानकारी नहीं दिया। पुलिस को दिल्ली एसटीएफ की सर्विलांस से मिले नंबरों के आधार पर दोनों की खोजबीन की गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और चौकी प्रभारी खैरा राजेश प्रताप सिंह ने उसके घर जाकर पूछताछ किया तो उसने दिल्ली जाने से इंकार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दिल्ली जाने की बात बताई। बताया कि चुनार कोतवाली का एजेंट उनको लेकर गया था। बताया कि 18 मार्च को जमात में शामिल हुए थे। सूचना पर एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय मौके पहुंचकर अगल-बगल के लोगों को समझाया कि कोई भी घर से बाहर निकले। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। पीएचसी के डाक्टरों की टीम पिता-पुत्र को एंबुलेंस से लेजाकर विंध्याचल सीएचसी के क्वारंटीन में भर्ती कराया। उसके परिवार में 18 लोग है। इसमें छह लोग बाहर के हैं। बाकी 12 लोगों की जांच कर होम क्वारंटीन रहने को कहा गया।
........................
25 स्वास्थ्यकर्मियों की भी होगी कोरोना जांच
मिर्जापुर। विंध्याचल में बने क्वारंटीन और आईसोलेशन कक्ष में कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की भी कोरोना जांच की जाएगी। विंध्याचल के क्वारंटीन में नौ लोगों को रखा गया था। इसमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर दोनों को आईसोलेशन में भर्ती कर दिया गया। दोनों जगहों पर डाक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी को लेकर कुल 25 लोग कार्य कर रहे है। शिफ्टवार सभी मरीजों की देखरेख कर रहे है। इसे देखते हुए उनकी भी जांच कराई जा रही है। जिससे किसी प्रकार की आशंका न रहे। अगर मरीजों के संपर्क में आने के चलते स्वास्थ्य कर्मी कोरोना के चपेट में आए हो तो उनकी भी समय रहते उपचार हो सके। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को सभी 25 लोगों की ओरो और नोजों फेरेंजियल सेंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन

...............................
संपर्क में आने वालों की हुई जांच, होम क्वारंटीन के निर्देश
जमालपुर/शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के लठिया सहजनी गांव में झोलाछाप डाक्टर की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर गांव को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की जांच कर रहा है, जिनके संपर्क में कोरोना संक्रमित वृद्ध आया था। डिप्टी सीएमओ डा आरएस राम के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर लठिया सहजनी और आस पास गांव में लोगों की पहचान कर जांच की गई। इसमें लठिया सहजनी, चौकियां रामपुर, शेरवां भुईली, लोहराजपुर में करीब 27 परिवार के साथ 202 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों की तलाश में जुटी रही। जिनका उपचार कोरोना संक्रमित झोलाछाप ने किया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजन सिंह के नेतृत्व में डा. रहमान सचिदानंद, गीता देवी, भरत यादव, उर्मिला देवी, क्षेत्राधिकारी सुशील यादव, थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी, उप निरीक्षक पंकज राय आदि रहे।
......................
गांव में रूका था कोरोना का संक्रमित युवक
अदलहाट। दिल्ली के तब्लीगी जमात के 10 लोग गरौड़ी गांव में आकर रुके थे। इसके बाद वाराणसी गए थे। इसमें एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके मद्देनजर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव की टीम ने गांव में जाकर सम्पर्क कर जानकारी ली। लोगों को सलाह दिया कि सभी लोग सावधानी बरतें। गरौड़ी गांव निवासी
एक युवक के मकान में हैदराबाद निवासी 10 लोग दिल्ली जमात से आने के बाद रूके थे। इसके बाद सभी ने वाणराणसी जाकर जांच कराया। इसमें एक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मकान पर पहुंची, तो मकान में ताला लगा था। पड़ोस के लोगों ने जीद ने बताया कि उनका गांव के किसी व्यक्ति से सम्पर्क नहीं था। डा. नीलेश ने सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने को कहा। इस दौरान डा.अनुराग सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सर्वेस कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें