फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में मिला दुर्लभ तारा प्रजाति का कछुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव में शनिवार को खेत में मिला दुर्लभ तारा प्रजाति का कछुआ लोगों के लिए कौतूहल बना रहा। कछुआ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बिहसडा खुर्द गांव निवासी बालजी के पुत्र ज्योति कुमार शुक्रवार की शाम खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान खेत में कछुआ दिखाई दिया। कछुआ के पीठ पर धारी देखकर वे सांप समझकर शोर मचाने लगा। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ प्रजाति का कछुआ होने युवक उसे अपने घर उठा ले गया। इस बीच सूचना पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे वन दरोगा राम प्रसाद मौर्य ने उसे तारा प्रजाति का विलुप्त कछुआ बताते हुए अपने कब्जे में ले लिया और उसे लेकर रेंज कार्यालय लौट गए। वन दरोगा ने बताया कि तारा प्रजाति के कछुआ को वर्ष 2016 में विलुप्त घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर इसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने कहा कि तारा प्रजाति का कछुआ पानी में नीचे तल पर अथवा बालू की रेत में माद बनाकर रहता है। उन्होंने बताया कि यह गंगा, यमुना के तराई क्षेत्रों में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि इसे सुरक्षित गंगा नदी में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें