फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहाड़ी क्षेत्र में तेजी से घट रहा भूगर्भ जल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। प्रचंड गर्मी व तेजी से घटते भू गर्भ जल स्तर के कारण पहाड़ी ब्लाॅक के दक्षिण तरफ बसे करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। अधिकांश गांवों में कुएं, तालाब सूख गए हैं। भूगर्भ जल स्तर नीचे जाने से सार्वजनिक हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कुछ चालू हालत में हैं भी तो उनसे कीचड़ युक्त पानी निकल रहा है।
विज्ञापन

पानी की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीण इधर-उधर भागदौड़ कर किसी तरह से अपनी प्यास तो बुझा ले रहे हैं, लेकिन पशु पक्षियों के लिए पानी के बाबत पशुपालक परेशान हैं। क्षेत्र में स्थित नदी, नाले सूख गए हैं। क्षेत्र में जल निगम की तरफ से डेढ़ से दो करोड़ रुपये खर्च पथरहां, सरैया, दूबेपुर, झिंगुरा, कपसौर, मोहनपुर, पड़री, पहाड़ी भोजपुर, पसैया आदि गांवों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद जलापूर्ति नहीं हो रही है। पाइप में जगह-जगह लीकेज व तकनीकी गड़बड़ी के चलते जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उधर सिकरी, भिलगो के तालाब में मामूली पानी बचा रह गया है, जबकि क्षेत्र में 53 प्राचीन राजकीय तालाबों व काफी संख्या में चैकडेम, पोखरों आदि में पानी की जगह इन दिनों धूल रहे हैं। गुरखुली, बेलवन नदी बहाव बंद होने से सूखने के कगार पर है।
पहाड़ के ऊपर व किनारे बसे चपगहना, जिल्हुलिया, कनिदरी, पचोखरा, थानापुर, मनोहरपुर, खुटहा, सागर सेमर, गहिरा, चेन्दुली, दाढ़ी राम, सुरहुरआ, विरोहिया, उमरिया अयोध्या प्रसाद, दांती, सूर्यवार, सुखनई , महुआरी, शिष्टा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल के लिए ग्रामीण व पशुपालक परेशान हैं। थानापुर के प्रधान रामसागर, गहिरा के शिव कुमार भारती, दांती ग्राम पंचायत के जितेंद्र मौर्य, विरोहिया के मुन्ना लाल यादव, दाढ़ी राम के राजेश प्रजापति का कहना है कि हैंडपंप लगातार पानी छोड़ते जा रहे हैं। इसी तरह से महुआरी की प्रधान जनक दुलारी, पचोखरा के अनिल कुमार सिंह, सुखनई के प्रधान मंगला राय, टोंगा के प्रधान व्यास जी बिंद, पहिती के अश्वनी कुमार, गौराराजा की पार्वती , गोपालपुर के प्रधान त्रिवेणी, प्रधान चपगहना भागवती देवी आदि ने बताया कि भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने से ज्यादातर हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं। कुछ स्थानों पर हैंडपंपों में सबमर्सिबल लगाए गए, लेकिन कुछ देर बाद वह भी पानी छोड़ दे रहा है। पहाड़ी के खंड विकास अधिकारी रामपाल का कहना है कि पानी की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर लिया गया है। जहां समस्या है वहां के प्रधान व पंचायत सचिव को टैंकर के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें