फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर अहरौरा थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर बुलाया और गर्भपात करा दिया। अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा। बुुधवार को जमालपुर थाने के महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर युवती ने बताया कि गर्भपात के बाद युवक ने पांच दिन तक उसे कमरे में रखकर शादी करने का आश्वास देता रहा। कुछ दिन के बाद युवक ने शादी न करने का फैसला सुनाकर उसे भगा दिया। युवती ने युवक के घर जाकर आपबीती सुनाई। युवक के घर वालों ने भी उसके साथ अभद्रता की। युवती ने युवक के खिलाफ जमालपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। युवती ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष मामले को संज्ञान में न होना बता रहे हैं, पर युवती का पुलिस पर आरोप है कि उसे थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें