जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के महादेवपुर गांव में शुक्रवार को राणा प्रताप सिंह के आवास पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। श्रुतिहार ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह के नाम का प्रस्ताव किया। उपस्थित ग्राम प्रधानों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया।
इसी तरह संरक्षक अमरनाथ सिंह, कमलापति सिंह, महामंत्री सुरेंद्र सिंह, अभिनव तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, विकास यादव, चंद्रभान सिंह, श्यामलाल यादव, दिनेश वियार, रूबी चौरसिया एवं रिंकू बिंद, सचिव सुजीत सिंह, भरत विश्वकर्मा, भगवती पाल, विजय पटेल, कोषाध्यक्ष कुसुमलता देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान पुष्पा देवी, राम अचल बियार, गुड्डू सिंह, अनीता जायसवाल, दिनेश बिंद, बनारसी गुप्ता, वीरेंद्र यादव, सतीश कुमार सिंह, राधे मोहन सिंह, दयाराम पटेल, चंद्रशेखर सिंह, बलिराम सिंह, विजय सिंह इत्यादि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।