बरैनी में रामलीला के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।-संवाद।
कछवां। बरैनी गांव में परमहंस रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ नारद मोह लीला के मंचन के साथ हुआ। प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कलाकारों के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। व्यास दिनेश तिवारी के निर्देशन और व्याख्यान में कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान दर्शक धार्मिक भाव में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान भाजपा कछवां मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय, पंकज राय, आकाश उपाध्याय, रामबाबू सिंह, गौरव सिंह, बंटी सिंह, राकेश सिंह सहित समिति के सदस्य और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।