फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीसरी बार अपना दल एस के जिलाध्यक्ष बने रामलौटन बिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस की सोमवार को हुई बैठक में तीसरी बार रामलौटन बिंद को पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने विधानसभावार पार्टी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने हुई बैठक में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री आशीष पटेल ने शामिल होकर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद को बधाई देते हुए विधानसभावार पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद पर चुनार विधानसभा के वरुण पटेल को सर्व सम्मति से नियुक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल ने कहा कि अपना दल एस के हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी की मासिक बैठक में शत प्रतिशत उपस्थित होनी चाहिए। उधर, जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राम लौटन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के प्रति आभार जताया। संचालन प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया। बैठक में रमेश सिंह पटेल, वंश नारायण पटेल, डॉ. अनिल सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें