फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दुबार खुर्द गांव में सोमवार की सुबह पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने कमरे में पंखे के सहारे लगे फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मुंशीलाल बिंद (25) गुजरात के सूरत में एक साड़ी कंपनी में काम करता था। वह चार दिन पहले घर लौटा था। सोमवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद वह कमरे में चला गया। कमरे में पंखे से प्लास्टिक के रस्सी के सहारे लगे फंदे से लटककर जान दे दी। कमरा बंद होने से परेशान परिजनों ने झरोखे से फंदे पर लटका देख दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। चाचा विजयलाल बिंद ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद मुंशीलाल ने फंदे से लटककर जान दे दी। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें