फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद के दीदार के साथ रमजान शुरू

Fri, 19 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

चांद के देखे जाने के साथ  पाक माह रमजान की लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। जहां मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह अदा की गई वहीं रोजा रखने के लिए सहरी की तैयारी में लोग जुटे रहे।

देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही।

नगर के इमामबाड़ा, वासलीगंज, कंतित, भटवा की पोखरी, आर्य कन्या रोड, रामबाग, नटवां, तरकापुर सहित कई मुस्लिम बहुल इलाकों में  स्थित मस्जिदों में तरावहीह की नमाज में लोग उमड़ पड़े। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन


 इससे पूर्व बाद नमाज मगरिब लोग अपनी-अपनी छतों पर जा चढ़े और उन्होंने चांद का दीदार किया। चांद देख दुआ मांगी तो वहीं एक दूसरे को रमजानुल मुबारक की बधाई दी।

बाजारों में सहरी के लिए दूध, दही, पावरोटी और ड्राई फ्रूट की खरीदारी लोग देर शाम तक करते रहे। घंटाघर, मुकेरी बाजार, वासलीगंज, रमईपट्टी, संगमोहाल, इमामबाड़ा सहित कई अन्य बाजारों में देर शाम तक रौनक बरकरार रही।
विज्ञापन


मस्जिदों के आसपास व गलियों-मुहल्लों में साफ-सफाई का कार्य दोपहर बाद तक चलता रहा। माहे रमजान के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था के भी इंतजाम पुख्ता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें