फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रामनवमी शोभायात्रा संगमोहाल से होगी, देश की टॉप-10 में होती है गिनती

विज्ञापन
नगर में रामनवमी पर निकलने वाले शोभा यात्रा को लेकर पत्रकारो से वार्ता करते भव्य शोभा यात्रा समि
विज्ञापन
मिर्जापुर। रामनवमी पर 27 मार्च को नगर में निकलने वाली शोभायात्रा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर के संगमोहाल से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस संबंध में शनिवार को श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की तरफ से चौबे टोला स्थित होटल सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी ने बताया शोभायात्रा से पहले जनजागरण के उद्देश्य से 24 मार्च को मोटर साइकिल यात्रा और 25 मार्च को महिलाओं की तरफ से स्कूटी यात्रा निकाली जाएगी।
बाइक और स्कूटी यात्रा दोनों रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यह शोभायात्रा प्रदेश की शीर्ष 10 राम नवमी यात्राओं में शुमार मानी जाती है। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे, डीजे और भक्ति संगीत की धुनों के साथ रामभक्तों का उत्साह देखने लायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें