फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोहे का बक्सा खोलते समय करंट से राममिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव का मामला
विज्ञापन

चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव में शनिवार रात कपड़ा रखने के लिए लोेहे का बक्सा खोलते समय नारद (52) करंट से मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारद पेशे से राजमिस्त्री था। नारद शनिवार रात में कपड़े रखने के लिए कमरे में रखे बक्से को खोल रहे थे। बक्से का ढक्कन गुजर रहे तार से छू गया। बक्से में करंट उतर गया। वह करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगने पर वह परिवार के लोगों को आवाज दिए लेकिन जब तक लोग पहुंचते वह पूरी तरक से करंट की चपेट में आ चुके थे। कमरे में पहुंच कर परिजनों ने पहले घर की बिजली सप्लाई बंद की। उसके बाद नारद के पास पहुंचे। हालत गंभीर देख परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें कैलहट के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें