फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णबंदी: राखी व मिष्ठानों की दुकानें खुली, बाजार रहा फीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षा बंधन के पूर्व संध्या पर शासन व प्रशासन के निर्देश पर रविवार को राखी और मिठाइयों की दुकानें खुली रहीं। हालांकि कोरोना के चलते बाजारों में पहले जैसी बाजारों में रौनकता नहीं दिखी। अधिकांश दुकानों पर नाम मात्र की भीड़ दिखी। जबकि पहले रक्षा बंधन के पूर्व संध्या पर ही राखी और मिठाईयों की दुकानें सड़क की पटरियों पर बढ़कर सज जाते रहे।
विज्ञापन

सरकार की घोषड़ाओं के बावजूद दुकानदार असमंस में रहे। पूर्ण बंदी को देखते हुए जहां दुकानदारों की ओर से फूंककर कदम उठाए गए। पहले की अपेक्षा जहां कई क्विंटल तक मिठाईयां तैयार किए जाते रहे वहीं दुकानदारों की ओर से मात्र दो, चार दिनों तक के लिए ही मिठाइयां तैयार की गईं। नगर के सिविल लाइंस, रमईपट्टी, वासलीगंज, घंटाघर, स्टेशन रोड, संगमोहाल, मुकेरी बाजार, तेलियागंज, गिरधर चौराहा आदि बाजारो में मिठाइयों और राखी से दुकान सजे रहे। भीड़भाड़ से बचने के लिए सुरक्षा के दृष्टि से कई दुकानों के आधे ही शटर खुले रहे।
हलिया, स्थानीय बाजार सहित देवरी, पिपरा, अदवा कालोनी, सोनगढ़ा, रतेह चौराहा में राखी एवं मिष्ठान की दुकानों पर लोगों की नाम मात्र की भीड़ रही। लोग बाजार आने से कतरा रहे। दुकानों पर गिने चुने ही ग्राहको दिखाई पड़ने से दुकानदार निराश रहे। शेरवां, रक्षा बंधन पर दो दिन पूर्व गुलजार रहने वाला बाजार रविवार को कोरोना महामारी के चलते उदास रहा। इलाके के चट्टी चौराहों व बाजारों में छूट के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर ससुराल से मायके के लिए जाने वाली बहनों के अलावा नाम मात्र खरीदार दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें