फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या समाधान के लिए उठाई आवाज

Tue, 22 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मांगों को लेकर सदर तहसील में सोमवार को प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने चारों तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन के तहत 29 विषय और अधिकार प्रदेश के ग्राम पंचायतों को सौंपने की मांग की। वहीं ग्रामीणों की आवास, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं के निराकरण की मांग की। सदर तहसील में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम को पत्रक सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव द्वारा ग्राम प्रधानों के मानदेय तथा अधिकारों में बढ़ोत्तरी  के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिसका प्रधानों द्वारा स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संविधान में दी गई पंचायती राज शक्तियों को जल्द लागू कराया जाए। वहीं योजनाओं से वंचित लोगों को भी लाभान्वित किया जाए। इस दौरान हरि यादव, केशराज यादव, गोवर्धन पटेल, रिंकू पांडेय, पंचम पांडेय, आनंद सिंह, राजेश, डबलू शुक्ला, सोनू पाठक, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

मड़िहान तहसील में ब्लॉक अध्यक्ष किताबी देवी की अध्यक्षता में तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया।  इस दौरान जय प्रकाश सिंह,  रजनीकांत, मुन्ना, अशोक कुमार सिंह, किरन वर्मा,  नवीन कुमार, रनुई देवी, अब्दुल जब्बार, राजेश, मनोज कुमार, उमेश, रामललित,  कुलदीप, रामजी मौर्य, उमाशंकर सिंह, अमित सिंह, घनश्याम कोल, ओपी पटेल, सुनिल पटेल, विमल पटेल, प्रेम चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। लालगंज तहसील में प्रधान विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तहसील में धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान रामू यादव, दिनेश द्विवेदी, लालचंद्र, सुरेश दूबे, ओम प्रकाश, बालचंद्र शुक्ला, अनवरी बेगम, अंजली देवी, कटारी लाल, अमरेश चंद्र दूबे, छविशंकर, राजेश, संध्या सिंह, केशवजी, लालजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें