फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नरायनपुर, शेरवां, जमालपुर में हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में सोमवार को तेज धूप निकली। इससे व्यस्त सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा छाया रहा। वहीं नरायनपुर, शेरवां, जमालपुर, अदलहाट क्षेत्र में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं आधे घंटे तक बारिश हुई। दो दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 48 घंटे में दो डिग्री तापमान बढ़ा है।
उमस भरी गर्मी से आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी भी बेहाल रहे। उमस में पंखे गर्म हवा दे रहे थे। कूलर और पंखों के आगे बैठे लोग भी पसीने से सराबोर रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया अभी इसी तरह बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसके फलस्वरूप कहीं–कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



नौतपा में बारिश, सूखे का अंदेशा
शेरवां। ज्येष्ठ मास में शुरू होने वाले नक्षत्र नौतपा में बारिश खेती किसानी के लिए शुभ संकेत नहीं है। ज्योतिषियों के अनुसार ज्येष्ठ मास में नौतपा नक्षत्र शुरू होता है, जिसकी अवधि नौ दिनों तक रहती है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद नौतपा शुरू हो जाता है। इसकी समाप्ति तब होती है, जब सूर्य मृगशीरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाते हैं। इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू हो गया। लेकिन तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। इतना ही नहीं, 25 व 26 मई को मौसम का मिजाज बदला- बदला था। इस दो दिन बारिश भी हुई। जबकि महाकवि घाघ एवं ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से ज्येष्ठ मास के नौतपा नक्षत्र के नौ दिनो तक तेज धूप होनी चाहिए। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि नौतपा नक्षत्र के दौरान अगर बारिश हो जाती है तो आने वाले दिनों में बारिश की कमी की आशंका बढ़ जातीहै। रविवार और सोमवार को बारिश होने से खेती किसानी को लेकर किसान चिंतित हैं। शेरवां के उन्नतशील किसान वंशीधर चतुर्वेदी भदावल के किसान रमेश सिंह का कहना है कि नौतपा नक्षत्र की बारिश ने आने वाले दिनों में बारिश कम होने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें