फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश से लुढ़का एक डिग्री न्यूनतम तापमान, उमस से लोग रहे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद मात्र कुछ देर के लिए हुई बारिश से एक डिग्री न्यूनतम पारा लुढ़क गया जिससे बढ़ी उमस से लोग बेहाल रहे। पंखों के आगे बैठे लोगों का पसीना छूट रहा था। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे लेकिन अपेक्षा के अनुरुप बारिश न होने से विशेषकर किसान मायूस रहे।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
शनिवार की रात भोर से आसमान में चमक बरकार रहा। सुबह होते-होते धूप निकल आई लेकिन बादलों की आवाजाही बरकरार रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट के लिए हुई बारिश के बाद मौसम फिर से खुल गया। जिससे उमस बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आसमान में बादलों की आवाजाही बनीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें