फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे स्टेशन के कैश काउंटर का शीशा गिरा, पांच मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कैश काउंटर पर लग रहा शीशा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जायागया। मजदूरों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को देर शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कैश काउंटर का निर्माण हो रहा था। यहां बड़ा शीशा लगाया जा रहा था। शीशा लगाने के बाद मजदूर नीचे खड़े थे। उसी दौरान शीशा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कटरा कोतवाली क्षेत्र के शुक्लहा निवासी विकास चौहान (34), सचिन सिंह चौहान (20), सुरेश कुमार चौहान (38), विनय चौहान (22) तथा बिहार निवासी रवि रंजन (30) घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। सभी मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे। इसके पहले भी इस तरह का हादसा विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें