फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसे में रेलवे के गैंगमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के पास मंगलवार को शाम को अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी और गांव निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रेलकर्मी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी रेलवे में गैंगमैन कृष्णचंद उर्फ काली प्रसाद (33) पुत्र स्व. छब्बू लाल गांव के ही अंकित कुमार उर्फ लवकुश (20) के साथ मंगलवार को दोपहर में प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के जनवारे गांव अपने बहन के घर तेरहवीं के निमंत्रण पर गए थे। शाम को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कृष्णचंद उर्फ काली प्रसाद और अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगाें के सहयोग से घायलों को पीएचसी विजयपुर पहुंचाया गया। जहां से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेज दिया गया। जहां डाॅक्टर ने कृष्ण चंद को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित को भर्ती किया गया। कृष्णचंद रेलवे में गैंगमैन के पद पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। पिता की मौत के बाद उन्हें नौकरी मिली थी। मौत की सूचना मिलते ही मां अद्दी देवी, पत्नी प्रभा देवी बेसुध हो गईं। उनसे एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि हादसे में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें