फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के घोरावल मार्ग पर बसही गांव के पास मंगलवार को देर रात बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बाइक चालक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी सहरसा गांव निवासी रामबाबू कोल की मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव में ससुराल है। वे पड़ोसी मित्र 27 वर्षीय प्रदीप पाल के साथ जमुई गांव ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को शाम घर से निकले थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के बसही गांव के पास मंगलवार की रात करीब 12 बजे पहुंचे थे, उसी बीच बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गई। गंभीर चोट होने के कारण डाॅक्टर आरएस वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय प्रदीप की मौत हो गई। पिता हीरामनी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें